फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा जुमा और ईद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: एसएसपी मेरठ

मेरठ में अलविदा जुमा और आगामी ईद-उल-फितर को देखते हुए जिले में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। ईदगाहों और अन्य नमाज स्थलों पर शांति, कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मेरठ ने जानकारी देते हुए बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख नमाज स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी विशेष प्लान तैयार किया गया है। एसएसपी ने सभी लोगों से अपील की है कि वे आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें, ताकि जनपद में शांति और व्यवस्था बनी रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें