जीटीबी स्कूल के मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को ऋषभ और जीटीबी स्कूल की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। मैदान पर चौकों-छक्कों और बेहतरीन गेंदबाजी से रोमांच बना रहा।