बिजली बंबा बाईपास पर शुक्रवार शाम नगर निगम के बाइक सवार संविदाकर्मी अरुणपाल (30) को ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने आर्थिक मदद और आरोपी पर कार्रवाई की मांग करते हुए मार्ग जाम लगाकर हंगामा किया। ट्रक में तोड़फोड़ कर आग लगाने की कोशिश की गई। छह थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर करीब साढ़े चार घंटे बाद रात साढ़े 11 बजे जाम खुलवाया।