उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा आयोजित आशुलिपिक मुख्य परीक्षा आरजी इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते नजर आए। परीक्षा को लेकर केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराई गई।