फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हापुड़ अड्डा पर निगम की टीम ने हटाया अतिक्रमण, सड़क पर सामान फेंका, व्यापारियों का जमकर हंगामा

मेरठ में सोमवार दोपहर हापुड़ अड्डे पर नगर निगम पवर्तन दल की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत दुकानों पर रखे सामान को बाहर सड़क पर फेंक दिया जिसको लेकर व्यापारियों ने नाराजगी जताते हुए परिसर के बाहर जमकर नारेबाजी की और इस अतिक्रमण अभियान के विरोध अपनी नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान दुकानों के बाहर लगे स्टोल पर रखे सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया जिसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया हंगामा की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह व्यापारियों को शांत कराया। मामले की जानकारी मिलते ही व्यापारी नेता अकरम गाजी भी मौके पर पहुंच गए और विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई। इसी दौरान अकरम गाजी के नेतृत्व में कई व्यापारी एडीएम सिटी से मिले और अतिक्रमण के नाम पर हो रहे उत्पीड़न पर नाराजगी व्यक्त की। एडीएम सिटी ने व्यापारियों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें