फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में जीजा-साले के विवाद में हुई घटना, पुलिस अधीक्षक नगर ने दी जानकारी

मेरठ में जीजा ने साले का कत्ल कर दिया। गुलफ्शा के जन्मदिन पर सभी परिजन और रिश्तेदार आए थे। जन्मदिन की खुशियां मनाई जा रही थीं। मगर उसके मामा यूनुस की हत्या होने और भाई नौशाद को भी चाकू मारने से मातम पसर गया। मामले को लेकर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में घटना का कारण बनी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। एसपी सिटी ने यह भी स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें