ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में जिस मकान में कातिल पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने सौरभ राजपूत की बेरहमी से हत्या की और शव के टुकड़े कर ड्रम में सीमेंट से भर दिए, 18 महीने बाद वो मकान खुल गया। अंदर वो सामान मिला जो मुस्कान, सौरभ और उनकी बेटी पीहू इस्तेमाल किया करती थी। मकान का ताला पुलिस ने खोला और अंदर रखा ज़्यादातर बड़ा सामान निकाल लिया। अमर उजाला उसी मकान में पहुंचा और अंदर की स्थिति को दिखाया, जहां मुस्कान, सौरभ और पीहू का बचा हुआ सामान पड़ा हुआ था।