रोटरी क्लब मेरठ कैंट ने गढ़ रोड स्थित होटल हार्मनी इन के रॉयल कासा में तीज महोत्सव का आयोजन किया। क्लब के नवचयनित अध्यक्ष डॉ. गौरव दत्ता और सचिव विकास मित्तल ने वरिष्ठ सदस्य निर्मल रामदास और विपिन सोढ़ी का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। निर्मल रामदास ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी महिलाएं भारतीय परिधानों में सोलह शृंगार कर पहुंची थीं। तंबोला और अन्य रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों ने डांस की प्रस्तुति दी। महिलाओं ने तीज के पारंपरिक गीत और भजन गाए। तीज क्वीन रिया उप्पल और शालिनी सोढ़ी बनीं। कार्यक्रम का संयोजन अनुराधा मित्तल, सविता सोढ़ी, नीरजा नारंग और दीप्ति मित्तल ने किया। राकेश बाटला, सपन सोढ़ी, बीबी गुप्ता सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।