फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हस्तिनापुर के गांव राठौरा खुर्द में करियर चुनाव में शिक्षकों ने किया छात्रों का मार्ग दर्शन

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव रठौरा खुर्द में स्थित राजकीय हाईस्कूल में बृहस्पतिवार को करियर मेले का आयोजन किया गया। करियर मेले में मुख्य अतिथि राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अमित कुमार विशिष्ट अतिथि निर्विकार आनंद प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल इकवारा, दिनेश चन्द्र झा प्रबंधक केनरा बैंक उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य मुनीशपाल ने कहा कि कैरियर मेले का मुख्य उद्देश्य कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्राओं को कैरियर चुनाव करने में मार्गदर्शन प्रदान करना तथा करियर का चुनाव करके किस तरह सफलता प्राप्त की जाए। इस अवसर पर निर्विकार आनंद ने करियर से संबंधित पंख पोर्टल तथा यूनियन पोर्टल के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तृत रूप में जानकारी प्रदान की तथा करियर का चुनाव किस तरह किया जाए। पूरे मामले पर प्रकाश डाला, प्रधानाचार्य अमित कुमार ने बच्चों को किस तरह करियर में सफलता प्राप्त की जाए, विषय चयन अपनी रूचि के अनुसार करना चाहिए। धर्मवीर सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम के संघर्ष भरे जीवन से बच्चों को बताया। सभी वक्ताओं ने अपने जीवन के अनुभव छात्र-छात्राओं के साथ साझा किया तथा कैरियर चुनाव करने में मार्गदर्शन प्रदान किया। अंत में प्रधानाचार्य मुनीश पाल ने विद्यालय परिवार की तरफ से सभी अतिथियों आभार व्यक्त किया। सम्मान स्वरूप सभी को मोमेंटो प्रदान किया गया।मंच संचालन विद्यालय की कक्षा दसवीं की दो छात्राओं सदफ एवं तृप्ति ने किया। इस अवसर अध्यापिका प्रियंका, प्रिया का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें