मेरठ में पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक सुनील भराला ने उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बीते नौ वर्षों में प्रदेश ने विकास, सुशासन और सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। भराला के अनुसार, उत्तर प्रदेश आज देश की अर्थव्यवस्था में एक मजबूत स्तंभ बनकर उभरा है और इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश व कानून व्यवस्था में सुधार से राज्य को नई पहचान मिली है।