श्री राम जन्मोत्सव के पर्व पर गुरुवार को दिल्ली रोड स्थित श्री राम मंदिर रामलीला ग्राउंड में श्री राम नाम प्रचारिणी सभा द्वारा सुंदरकांड का पाठ कराया गया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभा के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार एडवोकेट, राजीव महेश्वरी, आदित्य शारदा, दीपक जोशी अजय पाल आदि शामिल रहे।