एशिया कप में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर छात्रों ने विरोध जताते हुए जमकर प्रदर्शन किया। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के छात्र नेता विनीत चपराना के नेतृत्व में छात्रों ने भारतीय टीम और बीसीसीआई का पुतला फूंका। छात्रों का कहना है कि पहलगाम में हुआ हमला भारत की आत्मा पर हमला था, जिसके तार पाकिस्तान से जुड़े थे, उसके बावजूद भारत पाकिस्तान का मैच खेला जा रहा है।