मेरठ के एलएलआरएम समेत नौ मेडिकल कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के सभागार में शुरू हो गई। पहले दिन 128 एडमिशन हुए। यह प्रक्रिया 26 अगस्त तक चलेगी। पांच सितंबर से नया सत्र शुरू होगा। मंगलवार को भी छह मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और तीन में डेंटल के लिए एडमिशन हो रहे हैं। नोडल अधिकारी प्रोफेसर डॉ. प्रीति सिन्हा ने बताया कि पहला दिन होने के कारण कम प्रवेश हुए। मंगलवार से प्रवेश प्रक्रिया में तेजी आई है। इन विद्यार्थियों के डॉक्योमेंट्स वेरिफिकेशन ऑनलाइन पहले हो चुके हैं। अब एडमिशन हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि युवाओं में काफी उत्साह है। प्रवेश के संबंध में अभ्यर्थी जानकारी ले रहे हैं। अभ्यर्थियों की मदद भी की जा रही है।