फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बागपत बाईपास पर छात्रा माही की 'सोलर रेहड़ी' बनी आकर्षण का केंद्र, इंस्पायर माणक अवार्ड प्रदर्शनी में चमके नवाचार

बागपत बाईपास स्थित एक कॉलेज में शुक्रवार को इंस्पायर माणक अवार्ड योजना अंतर्गत जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें भारत सरकार की विशेषज्ञ गरिमा सिंह ने छात्रों के द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट और प्रदर्शनी को देख सराहना की। प्रतियोगिता में मेरठ जनपद के कक्षा 6 से 12 तक के लगभग 130 छात्र छात्राएं भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में हस्तिनापुर ब्लॉक के कुरी कमालपुर स्थिति जएचएस कॉलेज की छात्रा माही द्वारा बनाए गए बहुउद्देशीय सोलर रेहडी आकर्षण का मुख्य केंद्ररहा। छात्रा माही ने बताया कि इस बहुउद्देशीय सोलर रेडी में विभिन्न प्रकार की सब्जियां व अन्य सामान रखा जा सकता है यह एकदम फ्रिज की तरह काम करता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें