फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: एग्जाम देने जा रही छात्रा और भाई को पीटा, सीसीटीवी फुटेज लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता

मेरठ में शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के फ़ाजलपुर अनूप नगर की रहने वाली महिला राधा ने बताया कि उनकी बेटी आकांशा का 18 जून को आरजी पीजी कॉलेज में एग्जाम था, जो अपने भाई विपुल के साथ एग्जाम देने जा रही थी। आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले गिरिराज नाम के शख्स ने उन्हें बीच में रोक लिया और दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसकी वीडियो भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता का आरोप है कि कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया, जिसको लेकर पीड़िता ने आलाधिकारियों के सामने न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें