फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: टीपी नगर में दो पक्षों में पथराव, दाव लेकर धमकाने का वीडियो वायरल, पीड़ित पक्ष पहुंचा एसएसपी ऑफिस

Dimple Sirohi Updated Mon, 23 Mar 2026 05:07 PM IST

मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र के हरि शिव मंदिर ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में दो पक्षों के बीच पथराव का मामला सामने आया है। छतों से ईंट-पत्थर फेंके जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसी क्षेत्र का एक अन्य वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति हाथ में दाव लेकर लोगों को धमकाता नजर आ रहा है। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष एसएसपी कार्यालय पहुंचा, जहां नीतू नाम की महिला ने आरोप लगाया कि गली निवासी भूपेंद्र गाली-गलौज कर रहा था और विरोध करने पर उसने दाव दिखाकर धमकाया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उल्टा उनके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया है। पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें