मेरठ में भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश उपाध्यक्ष एसएसपी ऑफिस पहुंचे, जहां उन्होंने वसीम नाम के युवक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। आरोप है कि मुंडाली थाना क्षेत्र के सफियाबाद लौटी के रहने वाले वसीम पर 70 से ज़्यादा मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से 56 मुकदमों की लिस्ट उन्होंने दिखाई। साथ ही बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उनको जान से मारने की धमकी दी गई, जिसके सोशल मीडिया पर ही हथियारों के साथ कई फोटो भी वायरल हैं। भाकियू भानू प्रदेश उपाध्यक्ष नौशाद का कहना है कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।