मेरठ में सेंट्रल मार्केट पहुंचे व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा ने 661/6 कॉम्प्लेक्स के पीड़ित व्यापारियों को 5 लाख रुपए की मदद देने का ऐलान किया। विनीत शारदा ने कहा कि उनकी स्वर्गीय मां सपने में आई थी और व्यापारियों की मदद के लिए कुछ करने के लिए बोला था। विनीत शारदा ने सेंट्रल मार्केट के अन्य व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि भले ही दिन का एक समय का खाना ना खाए, लेकिन पीड़ित व्यापारियों की झोली भरकर मदद करें।