मेरठ में स्पिरिचुअल सोशल क्लब के द्वारा पीएल शर्मा स्मारक में सावन में, सावन की बौछार सखियों के साथ थीम का आयोजन किया गया। जिसमें फाउंडर शिल्पी गोयल ने बताया की मनमोहक गेमों के साथ तीज क्वीन का चुनाव किया गया है जिसमें तीज सखी, मानसून क्वीन, सावन सिंफनी का टाइटल दिया गया है। जिसमें सभी इंद्रधनुष रंग के वस्त्रों में तैयार होकर आई। मंच का संचालन रसिका, कीर्ति ने किया ।