फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: वसुधैव कुटुंबकम् का भाव हिंदू संस्कृति में ही है-डॉ. मीनाक्षी भराला

मेरठ के चैंबर ऑफ कॉमर्स में अखिल भारतीय साहित्यालोक द्वारा नव संवत्सर 2083 की पूर्व संध्या पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा ने भाग लेते हुए कहा कि नव संवत्सर केवल नया वर्ष नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के नवजागरण का पर्व है। मुख्य वक्ता राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने हिंदू संस्कृति को श्रेष्ठ बताते हुए कहा कि “वसुधैव कुटुंबकम्” का भाव इसी संस्कृति में निहित है, जो विश्व बंधुत्व और शांति का आधार है। संस्था संरक्षक डॉ. एसके अग्रवाल ने “सर्वे भवन्तु सुखिनः” का संदेश दिया, वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुबोध गर्ग ने हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं और नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें