फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: तेज रफ्तार आई-10 कार ने दो छात्राओं को रौंदा, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

मेरठ में थाना मेडिकल क्षेत्र के कमालपुर में सड़क किनारे बस का इंतजार कर रही दो छात्राओं को तेज रफ्तार आई-10 कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया गया कि घायल छात्राओं की पहचान नीलम (पुत्री सोनम), निवासी दतावली, कक्षा 10 और सोनिया (पुत्री गुड्डी), निवासी कमालपुर, कक्षा 12 के रूप में हुई है। दोनों छात्राएं संत स्मारक इंटर कॉलेज की छात्रा हैं और सड़क किनारे बस का इंतजार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सोनिया की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों घायल छात्राओं को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें