फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सपा कार्यालय में दक्ष प्रजापति जयंती मनाई, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

Dimple Sirohi Updated Wed, 29 Jul 2026 03:23 PM IST

मेरठ के जेलचुंगी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में दक्ष प्रजापति जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दक्ष प्रजापति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने दक्ष प्रजापति के जीवन, समाज के प्रति उनके योगदान और सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के आदर्शों पर चलकर समाज में भाईचारा और एकता को मजबूत किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें