मेरठ के सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम पर कई गंभीर आरोप लगाए उन्होंने संगीत सोम के द्वारा शाहरुख खान गद्दार वाले बयान को लेकर भी सवाल खड़े किए और कहा जो नेता हिंदूवादी की बात करता है उसकी खुद की कई मीट फैक्ट्रियां चल रही है और कई अवैध कारोबार चल रहे हैं पहले उसे पर ध्यान देना चाहिए तब हिंदूवादी सवाल उठाने चाहिए...साथ ही कहा कि संगीत सोम की एक फिल्म बनाने की भी कंपनी है, तंज करते हुए अतुल प्रधान ने कहा की संगीत सोम को तो बॉलीवुड में जाना चाहिए।