अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर जेलचुंगी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर उनके चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने कहा कि माता अहिल्या बाई होल्कर एक महान विभूति थीं। उन्होंने मुगलों और अंग्रेजों से टक्कर ली और उन्हें धूल चटाई।