फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: छात्राओं से छेड़छाड़ की शिकायतों के बीच समाजसेवी ने बांटी 30 साइकिलें

मेरठ में ग्रामीण क्षेत्र से पैदल स्कूल आने वाली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की शिकायतों के बीच समाजसेवी सचिन ने अनूठी पहल करते हुए 30 छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं। यह साइकिलें परतापुर क्षेत्र के भूड़बराल इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली उन छात्राओं को दी गईं, जो डुंगरावली, बहादरपुर, महरौली, छज्जुपुर, कुंडा और परतापुर गांवों से पैदल स्कूल आती थीं। जानकारी के अनुसार, रास्ते में छात्राओं के साथ लगातार छेड़छाड़ की घटनाओं की शिकायतें सामने आ रही थीं। इस समस्या को देखते हुए परतापुर बाईपास स्थित बिगीज रेस्टोरेंट के फाउंडर समाजसेवी सचिन ने छात्राओं की मदद के लिए आगे आकर 30 साइकिलें वितरित कीं, ताकि उन्हें स्कूल आने-जाने में सुविधा हो और उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गजेंद्र वर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि छात्राओं की सुरक्षा और शिक्षा दोनों बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी कई बार पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। गौरतलब है कि करीब सात माह पहले छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने स्वयं परतापुर थाने पहुंचकर मामले का संज्ञान लिया था और छात्राओं की सुरक्षा का भरोसा दिया था। साइकिल मिलने पर छात्राओं ने समाजसेवी सचिन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल की मेधावी छात्राओं सहित कुल 30 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। इस मौके पर प्रधानाचार्या रेखा गुप्ता, मनीष वर्मा, एमपी सिरोही, प्रशांत वर्मा और शाकिब खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें