शास्त्रीनगर सेक्टर-3 में महिलाओं ने धरनास्थल पर किया हनुमान चालीसा का पाठ शास्त्री नगर सेक्टर-3 में चल रहे धरने के दौरान रविवार को महिलाओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। अपनी मांगों के शीघ्र समाधान और क्षेत्र में शांति व न्याय की कामना करते हुए धार्मिक अनुष्ठान किया। उनका कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का संतोषजनक समाधान नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं मौजूद रहीं और एकजुटता का परिचय दिया।