फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: डिफेंस कॉलोनी में शुरू हुए श्रीमद्भागवत कथा, कलश यात्रा में झूमे श्रद्धालु

मवाना रोड डिफेंस कॉलोनी में सोमवार से श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ हो रही है। इससे पूर्व कॉलोनी स्थित श्री कृष्ण मंदिर से कथा स्थल सामुदायिक भवन तक कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में श्रद्धालुओं ने भजनों पर खूब नृत्य किया। श्रीमद् भागवत कथा में कथावाचक गोपाल कृष्ण भी उपस्थित हुए। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना के साथ कलश यात्रा शुरू कराई। आयोजक सुशील कुमार कंसल, राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा में आज गणेश पूजन के उपरांत श्रीमद् भागवत माहात्म्य पांडव चरित्र, परीक्षित रक्षा आदि प्रसंग होंगे। मंगलवार से दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कथा होगी। 27 दिसंबर को समापन होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें