मेरठ में आर्य समाज, बुढ़ाना गेट में असत्य पर सत्य, पाप पर पुण्य और अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की विजय यात्रा के उपलक्ष्य में श्रीराम गुणगान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अमित कांत ने श्रीराम का गुणगान करते हुए भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।