फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: शीश का दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाई हरियाली तीज, सावन के गीतों पर झूमीं महिलाएं

शीश का दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सूरजकुंड रोड स्थित बसंत होटल में हरियाली तीज का त्योहार धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर विभिन्न खेलों, नृत्य और सावन के गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने मुख्य अतिथि पर्यावरणविद् डॉ. मधु वत्स, प्रधानाचार्य मंजू बाला शर्मा और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी क्षमा शर्मा के साथ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्मृति चिह्न और पटका पहनाकर स्वागत किया। शालिनी अग्रवाल ने कहा कि तीज सौंदर्य और प्रेम का उत्सव है। यह पर्व सुहागन महिलाओं को एक मंच पर आकर साथ मिलकर उत्सव मनाने का अवसर देता है। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन वृंदा गोयल ने किया, जबकि निर्देशन मंजू गुप्ता ने किया। इस अवसर पर राधा, पायल, नेहा, अनीता, नीरज, साक्षी, रश्मि समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें