फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गंगानगर में सीवर ओवर फ्लो, टंकियों में भी आ रहा गंदा पानी, धरने पर बैठे कॉलोनी के लोग

मेरठ के मवाना रोड गंगानगर एम ब्लॉक में ज्यादातर सीवर चोक होने से ओवरफ्लो हैं। टोटियों में भी पीने का गंदा पानी आ रहा है। कॉलोनी लोगों की समस्या सुनने महापौर उनके बीच पहुंचे। लोगों ने एमडीए जेई को मौके पर बुलाने की मांग की, जेई ने महापौर, पार्षद, स्थानीय लोगों को कॉल रिसीव नहीं की। जिसके चलते लोग धरने पर बैठे हुए हैं। गंगानगर एम ब्लॉक निवासी शिवम शर्मा, देवेंद्र शर्मा आदि कॉलोनी के लोगों के मुताबिक काफी समय से क्षेत्र के सीवर चोक पड़े हैं। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती। अब ओवरफ्लो सीवर का पानी घरों में भरने लगा हैं। वहीं, दूसरी ओर पाइप लाइन टूटी होने के कारण टोटियों में गंदा दूषित पानी आ रहा है, जो पीने लायक नहीं है। शनिवार सुबह कॉलोनी के लोगों ने सीवर की समस्या के लिए एमडीए जेई विक्रांत को फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं की। उसके बाद सूचना पर महापौर हरिकांत आलहुवालिया मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी जेई को कॉल किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। कॉलोनी के लोग धरने पर बैठ गए। महापौर और कॉलोनी के लोग एमडीए अधिकारियों का इंतजार कर रहे हैं। कॉलोनी के लोगों में भारी रोष है। लोगों की माने तो दूषित पानी पीने से बड़ी घटना हो सकती है। ब्लॉक-के और जे स्थित ट्यूबल से होता है पानी सप्लाई गंगानगर में 5 ट्यूबल और 4 ओवर हेड टैंक से गंगानगर को पेय जल की सप्लाई की जाती है। एम ब्लॉक क्षेत्र में 2 ट्यूबल की सप्लाई है। कॉलोनी के लोगों के मुताबिक कई साल से ओवरहेड टैंको की सफाई तक नहीं हुई है और न ही क्लोरीन का प्रयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें