आरजी कालेज के डा. मनमोहन नाथ मेमोरियल सभागार में बुधवार को राष्ट्र निर्माण विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। छात्राओं ने कहा कि वंदे मातरम ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशभक्तों के हृदय में क्रांति की ज्वाला प्रज्ज्वलित की थी। यह गीत उन सेनानियों के होठों पर अंतिम सांस तक गूंजता रहा, जिन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।