तपोवन में पौधरोपण महायज्ञ, कार्यवाहक कुलपति ने लगाया पौधा प्रोफेसर हरे कृष्णा ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के तपोवन परिसर में आयोजित वृक्षारोपण महायज्ञ के अंतर्गत पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया।