मेरठ में संजीवनी महिला संस्था ने शुक्रवार को बच्चा पार्क निकट आईएमए हाॅल में मासिक सभा आयोजित की। जिसमें सभी महिलाओं ने तंबोला खेला। साथ ही सभी महिलाओं ने एक दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्मृति गुप्ता रहीं। कार्यक्रम का संयोजन शैली सिंगल ने किया। मंजू अग्रवाल, रजनी गोयल, निधि जैन, बीना अग्रवाल और अंजू गर्ग आदि कार्यक्रम में उपस्थिति रहीं।