फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मवाना थाने में एसपी देहात अभिजीत कुमार ने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों संग की मीटिंग

मेरठ के थाना मवाना में एडीएम ई सतप्रकाश सिंह,एसपी देहात अभिजीत कुमार ने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की। कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि दशहरा पर्व पर शराब के ठेकों और मीट की दुकानों को बंद कराया जाए। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने सीओ को शराब के ठेके व मीट की दुकानें बंद कराने के लिए कहा,और पदाधिकारियों को बताया कि रामलीला स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए, आने और जाने वाला रास्ता अलग हो,रामलीला प्रसारण के दौरान जनता छतों या दीवारों पर ना बैठें, वाहन पार्किंग की व्यवस्था , एनाउंसमेंट के लिए माइक की व्यवस्था की जाए,रावण के आसपास बीस से पच्चीस फीट जगह छोड़ कर रखी जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें