फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सीसीएसयू के अटल सभागार में नगर निगम की बैठक में हंगामा, कर्मचारी नेता हुए बेहाश

मेरठ के चौधरी चरणसिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) के अटल सभागार में नगर निगम की बैठक शुरू होने से पहले सफाई कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हंगामा किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के अनुसार, सफाई कर्मचारियों की नगर निगम अधिकारियों के साथ वार्ता पिछले एक घंटे से चल रही है। इसी दौरान प्रदर्शन स्थल पर मौजूद एक कर्मचारी और नेता सुरेश अचानक बेहोश हो गए, जिन्हें बाहर ले जाया गया। अटल सभागार में नगर निगम की अहम बैठक होने वाली है, लेकिन उससे पहले कर्मचारियों के विरोध ने प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। फिलहाल वार्ता जारी है और कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें