मेरठमें शुक्रवार 15 मई को श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंच मंदिर, असौड़ा हाउस में भगवान शांतिनाथ का जन्म, तप और मोक्ष कल्याणक महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने भगवान का अभिषेक और शांतिधारा कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर भगवान शांतिनाथ के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तों की आवाजाही बनी रही और श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की। आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना और धार्मिक संस्कारों को बढ़ावा मिलता है।