सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव एक निवासी किशोरी के गांव के ही आरोपी ने दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीएचसी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि दुष्कर्म पीड़िता को एक घंटे कमरे में पांच युवकों की मौजूदगी में बैठाया गया। पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है।