फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: छिपीटैंक में बेकरी से निकला अजगर, मौके पर जुटी लोगों की भीड़

Dimple Sirohi Updated Sat, 13 Jun 2026 01:58 PM IST

मेरठ के छिपीटैंक स्थित शिव चौक पर एक बेकरी में अजगर निकल आने से हड़कंप मच गया। अजगर दिखाई देते ही दुकानदार और आसपास के लोग घबरा गए, जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना संबंधित विभाग को दी। अजगर को देखने के लिए आसपास के क्षेत्र के लोग भी मौके पर पहुंच गए। कुछ समय तक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम को बुलाया गया। लोगों ने सुरक्षित दूरी बनाकर स्थिति पर नजर रखी। अजगर के रेस्क्यू के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें