फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: किसानों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया

मवाना में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष गुलबीर प्रधान के नेतृत्व में किसानों ने तहसीलदार निरंकार सिंह को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा कि किसानों के हित में गन्ना मिल को समय से चलाया जाए और गन्ना मूल्य 500 रुपए घोषित किया जाए। किसानों की खतौनी में नाम गलत होने पर उसे जल्द से जल्द ठीक कराया जाए, आलू, गेहूं, सरसों की बुवाई के लिए किसानों को डीएपी खाद समय से उपलब्ध कराई जाए। किसानों ने ज्ञापन देने से पहले दो घंटे तहसील में धरना भी दिया। ज्ञापन देने वालों में रामवीर सिंह, अनिल कुमार, श्याम सिंह, लीलू प्रधान, विनय कुमार आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें