भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पल्लवपुरम थाने के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाया। पीड़ित हंसराज निवासी मोहल्ला धनपुरा रोशनपुर डोली थाना पल्लवपुरम ने बताया कि उनके बेटे आकाश की रेलवे स्टेशन बुलाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। प्रार्थना पत्र एसपी को सौंपते हुए निष्पक्ष कार्यवाही की मांग की गई।