मेरठ में अमर उजाला की ओर से आयोजित 'मां तुझे प्रणाम' संवाद कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित लोगों ने हिस्सा लिया। द कॉनवे होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अभियान की रूपरेखा और आगामी कार्यक्रमों की तिथियों की जानकारी साझा की गई। साथ ही उपस्थित लोगों ने अपने सुझाव और विचार भी रखे।