फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: अपहरण की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस, अफवाह फैलाने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया

डिंपल सिरोही Updated Tue, 11 Nov 2025 07:37 PM IST

मेरठ में सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्तान नगर में अपहरण की झूठी सूचना पर अपवाह फैलाने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। शनिवार को दो पक्षों में विवाद के चलते आरोपी सुहैल डायल 112 पर अपहरण की झूठी सूचना दी। इसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच में सामने आया कि किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो रहा है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी सुहैल के द्वारा झूठी सूचना देकर अफवाह फैलाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते झूठी सूचना देने वाले आरोपी सुहैल समेत दिलशाद, साजिम, सई मोहम्मद, महताब, मुरसलीन, नाजिम व भोला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों गिरफ्तार कर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया। आरोपी सुहैल ने झूठी सूचना देकर अफवाह फैलाने की बात को स्वीकार किया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। सीओ कहा कि क्षेत्र में झूठी अफवाह फैलाकर पुलिस को भ्रमित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें