फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पीएम मोदी आज शहर में, प्रधानमंत्री की एक झलक पाने को बेताब दिख स्कूली छात्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहर आगमन को लेकर स्कूली छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। सड़क किनारे खड़े छात्र हाथों में झंडे लिए प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए। छात्रों ने प्रधानमंत्री के स्वागत में नारे लगाए और उनके आगमन को लेकर खुशी जाहिर की। सात साल का लंबा इंतजार रविवार को खत्म होने जा रहा है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली के सराय काले खां से मोदीपुरम तक 82 किलोमीटर लंबे नमो भारत रैपिड कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो सेवा का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री इससे पहले 55 किलोमीटर लंबे रैपिड कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू कर चुके हैं। अब मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 23 किलोमीटर और न्यू अशोक नगर से सराय काले खां तक 5 किलोमीटर के शेष खंड पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे मेरठ और दिल्ली के बीच यात्रा समय में काफी कमी आएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें