रोहटा रोड स्थित हवेली बैंक्वेट हॉल में एनवायरमेंट क्लब के स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। पर्यावरण विद् पदम श्री और पद्म भूषण अनिल जोशी ने प्रकृति उत्सव नहीं, प्रकृति संरक्षण के बारे में सभी को संकल्प दिलाया। जंगल, जीव- जंतु, जल और जलवायु पर सभी को चिंतन करने के लिए कहा।