मेरठ। वेस्ट एंड रोड स्थित सनातन धर्म इंटर कॉलेज में चल रही सब जूनियर हॉकी लीग प्रतियोगिता में मंगलवार को रोचक मुकाबले हुए, जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी टीम को जिताने के लिए खूब पसीना बहाया। विजन अकैडमी टीम के खिलाड़ी और यंग ब्लू टीम के खिलाड़ी गोल करने के लिए एक दूसरे से जूझते दिखे।