फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सकौती में पिकअप का एक्सल टूटा, गाड़ी पलटी, मजलिस में जा रहे 15 लोग घायल

सकौती में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सकौती के पास एक पिकअप का पीछे से एक्सल टूट गया, जिससे दोनों पहिए निकल गए और गाड़ी पलट गई। पिकअप में करीब 25 लोग सवार थे, जो महलका गांव से मुजफ्फरनगर के बेड़ा सादात में आयोजित अंजुमन मजलिस में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में लगभग 15 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन ने दुर्घटनास्थल से पिकअप को हटवाकर सड़क साफ कराई और यातायात बहाल किया। हादसे को लेकर ग्रामीणों में रोष भी देखा गया, उनका कहना है कि ओवरलोडिंग और जर्जर वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं होती।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें