फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हिंडन पुल पर पिकअप हादसा, तीन की मौत, पांच घायल

जनपद मेरठ के सरधना-बिनौली मार्ग स्थित हिंडन नदी के पुल पर गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक पिकअप गाड़ी पुल पर लगे हाइट गेज से टकरा गई। गाड़ी में करीब 10-12 लोग सवार थे, जो अमरोहा से बागपत की ओर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह पांच बजे अमरोहा निवासी कुछ लोग पिकअप गाड़ी में सवार होकर बागपत की ओर जा रहे थे जैसे ही वह हिंडन नदी के पास पहुंचे तो क्षतिग्रस्त पुल के ऊपर लगे हाइट गेज में उनकी गाड़ी टकरा गई टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के ऊपर बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजपाल (44 वर्ष), पुत्र रोशनलाल, निवासी काला कुआं, अमरोहा, रिंकू (30 वर्ष), पुत्र मंगला, निवासी काला कुआं, अमरोहा,ब्रह्मपाल (30 वर्ष), पुत्र रामे, निवासी केसरा धनौरा, जिला अमरोहा के रूप में हुई है। जबकि हादसे में रविंद्र (35 वर्ष), पुत्र रणवीर, देवराज (30 वर्ष), पुत्र भगतनाथ, निवासी मोहल्ला मंडी, गजरौला, अजय (33 वर्ष), पुत्र विजयपाल, निवासी गजरौला, टिंकू (32 वर्ष), पुत्र धर्मवीर, निवासी चांदपुर, बिजनौर, प्रवेश (13 वर्ष), पुत्र रामपाल, निवासी ग्राम बनारस, गजरौला, अमरोहा गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही सरूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, घायलों सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर दिखते हुए मेरठ रेफर कर दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें