फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपसाड़ मामला मेरठ: जेल में पहली रात पारस सोम ने चैन से सोकर बिताई, उम्र को लेकर मांगी मदद

मेरठ के कपसाड़ कांड के मुख्य आरोपी पारस सोम को रविवार को स्पेशल सीजेएम कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में मेरठ के चौधरी चरण सिंह जिला कारागार भेज दिया गया। जेल वरिष्ठ अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि पारस को नए बंदियों की बैरक में रखा गया है। जेल प्रशासन के अनुसार, जेल में पहली रात पारस ने चैन की नींद ली और काफी देर तक सोता रहा। उसे जेल नियमों के अनुसार कंबल, बर्तन सहित अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया है, वहीं उसकी स्वास्थ्य संबंधी सभी औपचारिकताएं भी पूरी कर ली गई हैं। जेल वरिष्ठ अधीक्षक ने यह भी बताया कि पारस ने खुद को नाबालिग बताते हुए अपनी उम्र को लेकर मदद की मांग की है। वहीं सोमवार को जेल में बंद होने के पहले दिन पारस से मिलने के लिए अब तक कोई भी परिजन या परिचित नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें