फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय से निकाली पदयात्रा

Mohd Mustakim Updated Thu, 16 Apr 2026 10:41 PM IST

शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के समर्थन और जागरूकता के लिए पदयात्रा आयोजित की गई। कार्यक्रम महिला अध्ययन केंद्र, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय, सरधना के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। अभियान का नेतृत्व चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने किया। नोडल अधिकारी प्रो. लता कुमार ने भी इस पदयात्रा में सहभागिता की। प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने सभी प्रतिभागियों को नारी शक्ति वंदन अधिनियम की शुभकामनाएं दीं। पदयात्रा के साथ ही एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें