जीवन में गुरु का बहुत महत्व है। गुरु वह है, जो शिष्य को उसके अंदर की ऊर्जा के इस्तेमाल का तौर तरीका बताता है। ये बातें प्रख्यात कथक नृत्यांगना पद्मश्री नलिनी कमलिनी ने मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स शास्त्रीनगर में आयोजित वार्षिक उत्सव के दौरान कहीं। भारतीय संस्कृति की बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की जड़ें बहुत मजबूत हैं।